पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। बरखेड़ा चीनी मिल में डंडिया रांझे गांव के 30 वर्षीय श्रमिक देवेंद्र पाल की बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को घटना की उस समय जानकारी हुई जब मृतक का बड़ा भाई वीरेंद्र पाल और छोटा भाई रविंद्र पाल मिल में सुबह छह बजे ड्यूटी पर पहुंचे। परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मिल गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू दिया। परिजनों ने मिल प्रबंधन से मृतक की पत्नी को नौकरी और 20 लाख मुआवजा की मांग की। जबकि मिल के ठेकेदार ने चार लाख का मुआवजा देने की बात कही, मगर परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजन मांग पूरी होने अड़े हैं। हालांकि पुलिस से परिजनों और मिल के अधिकारियों से वार्ता कर रही है। - ट्रैक्टर के नीचे आकर मौत होने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.