हजारीबाग, अप्रैल 17 -- बरही/बरकट्ठा हिंदुस्तान टीम जिले में एक बार फिर गोली चलाने की घटना हुई है। गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंगा गांव में एक युवक को गुरुवार की शाम को गोली मारी गयी है। गोली अनूप यादव (25) पिता बैजनाथ यादव को लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक शिव मंदिर परिसर के पास खड़ा था तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने युवक अनूप को निशाना करके देसी कट्टा से गोली चला दी। ग्रामीणों के अनुसार उसे तीन गोली लगी है। हालांकि पुलिस एक गोली लगने की बात कह रही है। पुलिस गोली चलाने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार गोली चलाने वालों को पहचान लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इधर गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी आसपास होते ही आग की तरह फैल गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही पहुंचकर आनन -फानन में सामुदायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.