बोकारो, मई 29 -- कसमार थाना क्षेत्र के बरईकला में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ। घटना मंगलवार देर शाम की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के हीं कुछ लोगो द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना के बाद बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण कसमार थाना पहुंचे और इसकी शिकायत करते हुए मूर्ति क्षतिग्रस्त करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। घटना के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग चार बजे बरईकला पंचायत के कोयरीजारा गांव में अवस्थित लगभग 80 वर्षों से हरि मंदिर के प्रांगण में 1992 से बजरंगबली की मूर्ति स्थापित है। ग्रामीण कन्हाई महतो, दिवाकर महतो, दिलीप कुमार महतो, जागेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, सुभाष महतो, धीरन महतो, रामचंद्र महतो व सीता देवी सहित अन्य लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.