हमीरपुर, फरवरी 15 -- भरुआ सुमेरपुर। मृत व्यक्ति के लाइसेंस पर मंडी से गेट पास लेकर लकड़ी बाहर भेजे जाने के प्रकरण में हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होते ही मंडी सचिव बैकपुट में आ गए है। शनिवार को दिए गए बयान से पलटते हुए कहा कि मृत व्यक्ति का लाइसेंस निलंबित हो चुका है। अन्य लाइसेंसों से उद्योग नगरी के समीप कारोबार किया जा रहा है। कस्बे की उद्योग नगरी में लकड़ी माफिया मृत व्यक्ति के लाइसेंस से लकड़ी के गेट पास बनवाकर ट्रकों में लादकर बाहर भेज रहे थे। शनिवार को मंडी सचिव ब्रजेश निगम ने भी गेट पास जारी होने के बात मीडिया से कही थी। लेकिन खबर के प्रकाशित होते ही मंडी सचिव रविवार को बदल गए और कहा कि मृत व्यक्ति का लाइसेंस निलंबित हो चुका है। उद्योग नगरी में लकड़ी का जो कारोबार चल रहा है वह अन्य लाइसेंसों के जरिए हो रहा है। उधर, वन विभाग सीज परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.