समस्तीपुर, जनवरी 9 -- समस्तीपुर। बिहार के कई जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी के मद्देनजर समस्तीपुर पुलिस भी गुरूवार को अलर्ट मोड में नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। हालांकि समस्तीपुर सिविल कोर्ट को लेकर किसी प्रकार का कोई धमकी भरा मेल प्राप्त नहीं हुआ है, इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर समस्तीपुर पुलिस ने एहतियातन सख्त कदम उठाए हैं। एसपी के निर्देश पर समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर की गहन जांच कराई गई। पुलिस बल एवं क्यूआरटी टीम के द्वारा कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। कोर्ट में आने-जाने वाले अधिवक्ताओं, कर्मियों और आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.