अमरोहा, फरवरी 18 -- सोमवार को जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। ईमेल से जुड़े आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए गूगल के कैलिफोर्निया स्थित हेड क्वार्टर से संपर्क किया गया है। हालांकि फिलहाल पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। वहीं, धमकी के बीच मंगलवार को कचहरी का माहौल सामान्य रहा। अधिवक्ताओं ने रोजमर्रा की तरह न्यायिक कार्य किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मुस्तैद रहा। एंट्री से गेट नंबर दो से हर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली गई। गौरतलब है कि सोमवार सुबह जिला न्यायालय की विभागीय ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था। मेल सन्नियान डासन नाम की मेल आइडी से सुबह 8:38 बजे किया गया था। जिसमें तमिलनाडु में इडब्ल्यूएस आरक्षण को लागू करने की मांग की गई थी। मेल भेजने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.