हापुड़, फरवरी 9 -- हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की स्पेशल बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को डिपो अधिकारियों ने कांवड़ियों की एक बस हरिद्वार भेजी। बस में 40 कांवड़िये हरिद्वार गए हैं। कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के दावे किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़िये हरिद्वार जाने शुरू हो गए हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली हैं। सोमवार को हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने एक बस हरिद्वार भेजी है। बस में 40 कांवड़िये बम भोले के जयकारें लगाते हुए हरिद्वार गए हैं। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को डिपो बेहतर बस सेवा उपलब्ध करायेगा। हरिद्वार जाने के लिए कांवड़ियों की अतिरिक्त बस सेवा शुरू हो गई है। आगे जैसे-जैस...