रामपुर, फरवरी 25 -- सोमवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थो का हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। सड़कों पर बम-बम भोले की गूंज रही। मुरादाबाद लखनऊ हाईवे पर श्रदालुओं की ओर से लगाए गए सेवा शिविरों में कांवड़ियों ने विश्राम किया। जलपान के बाद वह फिर से अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखाई दिए। गौरतलब है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है। जिसके चलते नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। भगवा रंग के कपड़े पहने शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। सोमवार तड़के से ही सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ देखने को मिली। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखाई दिए। कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह जगह पुलिस की कड़ी चौकसी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.