चित्रकूट, फरवरी 16 -- चित्रकूट। संवाददाता भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में महाशिवरात्रि पर शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने रामघाट में तड़के से ही पहुंचकर पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाई। रामघाट स्थित राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तड़के से ही दोपहर तक मंदिर में जलाभिषेक के लिए महिला और पुरष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लंबी लाइनें लगी रही। मंदाकिनी का पवित्र जल लेकर श्रद्धालुओं ने भूतभावन भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूर्बा, बिल्व पत्र, धतूरा, अक्षत, समी, भांग, भस्म, चंदन आदि से पूजन-अर्चन कर जयकारे लगाए। रामघाट में भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के अलावा पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। महिला व पुरुषों की नीचे से ही लाइ...