रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर कांवरियो द्वारा शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न स्थानों के लिए कांवरिया रवाना हो गए हैं। हाईवे पर कांवड़ियों की टोली बम बम भोले के जयकारों के साथ निकल रही हैं। गंगाजल लेकर उत्तराखंड सहित यूपी के कावड़िये अपने शहरों को चल रहे है। जगह-जगह पर लोगों द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया जा रहा है। लोगों द्वारा कावड़ियों के लिए सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...