मेरठ, फरवरी 16 -- हस्तिनापुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर धर्म लाभ अर्जित किया। शनिवार शाम से ही प्राचीन पांडेश्वर मंदिर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का आना प्रारंभ हो गया था। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, पांडव टीले पर स्थित जयंती माता सिद्ध पीठ पर भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सेवा के लिए मंदिर समिति की ओर से शिविर लगाया और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। ग्राम पाली में भी प्राचीन शिव मंदिर पर भी महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों और शिवभक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा अर्चना की। एडीएम एलए नवीन कुम...