बुलंदशहर, जुलाई 22 -- शिवरात्रि पर्व आज मनाया जाएगा। बोल बम और हर-हर माहदेव के जयकारों के बीच शिवभक्त अपनी मंजिल पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को पूरे दिन हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से नगर व देहात क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। लाखों की संख्या में शिवभक्त अपनी मंजिल पर पहुंच गए हैं। नगर के विभिन्न हाईवों से शिवभक्तों का सैलाब गुजर रहा है। हर ओ भगवा रंग दिखाई दे रहा है। डीजे पर नृत्य करते हुए शिवभक्त अपनी मंजिल ओर जाते दिखे। पुलिस प्रशासन ने भी शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले भर में आज सावन मास की शिवरात्रि का पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरिद्वार, गोमुख, नीलकंठ, ऋषिकेश और ब्रजघाट और छोटी काशी अनूपशहर से लाखों की संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.