चंदौली, सितम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार को बिहार में बम धमाका करने की धमकी के बाद हाई अलर्ट दिखा। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ के अलावा डॉग स्क्वायड टीम ने स्टेशन के चप्पे चप्पे की तलाशी ली। वही बिहार से आने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों का सामान चेक किया गया। चेकिंग के क्रम में स्टेशन से सटे यार्ड का निगरानी बढ़ा दी गई। बिहार पुलिस मुख्यालय को पाकिस्तान पंजाब प्रांत से संचालित 'चौधरी अशद' नाम के हैंडिल से धमकी का मैसेज मिला। कहा गया कि 12 सितंबर की शाम चार बिहार में बम ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश और रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पीडीडीयू रेल मंडल के सभी स्टेशनों का चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह, आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.