पटना, फरवरी 11 -- पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी की अपवाह से परेशान वकीलों ने कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। बिना पास वाले किसी भी वाहन को कोर्ट परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। वकील विजय कुमार ने कहा कि कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले वाहन के लिए कोर्ट के रजिस्टार और वकील संघ की ओर से पास बना कर सुरक्षा कर्मी को दिया जाना चाहिए। वकील संजीव सिन्हा ने कहा कि पटना सिविल कोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी का यह छठा मामला है। बिहार की पुलिस ने ई-मेल से धमकी देने वाले अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। बार-बार धमकी से वकील और मुवक्किल परेशान डरे हैं। बम की धमकी वाले दिन मुकदमों की सुनवाई बाधित हो जाती है। वकील दिगंबर कुमार सिंह ने कहा कि पटना सिविल कोर्ट आने वाले न्यायाधीश और कोर्ट के कर्मचारियों ...