प्रयागराज, अप्रैल 5 -- धूमनगंज थानांतर्गत यादवपुर कछार में शनिवार को बबूल के पेड़ से 35 वर्षीय महेंद्र पाल का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। महेंद्र शुक्रवार की रात से ही घर से लापता था। घटनास्थल पर मृतक की बाइक, पानी व शराब की बोतल भी मिली है। आत्महत्या के पीछे कारण अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजकर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, यादवपुर निवासी महेंद्र पाल पुत्र राजाराम वाहन चालक था। उसकी एक बेटी व एक बेटा है। महेंद्र शुक्रवार की रात घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन शनिवार की सुबह यादवपुर कछार में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। घटना की जानकारी होते परिजन बिलखते पहुंच गए। पेड़ से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खड़ी मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.