कटिहार, सितम्बर 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मयंकेश्वर सिंह ने अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता को प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने की विधिवत घोषणा की। इस नियुक्ति के साथ ही कटिहार भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। घोषणा के मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी सह...