संभल, जून 30 -- नगर से श्रद्धालुओं का एक जत्था सोमवार को हर हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा को रवाना हुआ। नगरवासियों ने जगह-जगह फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का भव्य स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में विनय कुमार वार्ष्णेय, राजीव महेश्वरी, सुभाष यादव, राजन गुप्ता, दीपक गुप्ता, विनीत गुप्ता, संतोष और पुष्पा शामिल हैं। जत्था विशेष बस द्वारा रवाना हुआ। नगर में यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के स्वागत में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान स्वागत करने वालों में मीना गुप्ता, राजू लाल गुप्ता, आस्था वार्ष्णेय, सुखदेव वार्ष्णेय और राजकुमार वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.