संभल, मार्च 21 -- नगर पंचायत बबराला से बदायूं तक रेल मार्ग की मांग वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आजादी के बाद से कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन 90 किलोमीटर लंबा यह रेल मार्ग अब तक साकार नहीं हो सका। यह क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी विडंबना है कि जहां देशभर में रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, वहीं बबराला से बदायूं तक के सफर के लिए अब भी केवल बसें ही एकमात्र परिवहन साधन बनी हुई है। गुन्नौर तहसील 2011 से पहले बदायूं जनपद में लगती थी। 2011 में संभल जनपद बनने के बाद गुन्नौर को संभल से जोड़ दिया। पहले गुन्नौर तहसील क्षेत्र के लोगों का अधिकतर आना जाना बदायूं लगा रहता था। काफी समय से पूरा क्षेत्र बबराला से बदायूं के लिए रेवले लाइन की मांग करता आ रहा है। अगर बबराला से बदायूं तक रेल लाइन बन जाती है तो यह गुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.