नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- इंफाल। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले की कुकी संगठन (इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम) ने सोमवार को बिष्णुपुर की सीमा से लगे टोरबुंग इलाके में धरना देने की घोषणा की है। संगठन का आरोप है कि बफर जोन का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। आईटीएलएफ ने एक बयान जारी कर कहा कि मैतेई समुदाय के लोग जानबूझकर बफर जोन का उल्लंघन कर रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। संगठन ने दावा किया कि बफर जोन के आगे विस्फोटक लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने क्रिसमस के समय के शांतिपूर्ण माहौल को प्रभावित किया है। कुकी ने समुदाय के सभी लोगों से अपील की है कि वे सोमवार सुबह 11 बजे टोरबुंग में एकत्र होकर सुरक्षा, शांति और बफर जोन के सम्मान की मांग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...