चतरा, अक्टूबर 24 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बन्हे पंचायत के मुखिया सुधीर कुमार सिंह ने अपने निजी खर्च से पंचायत के तीन छठ घाट अमानत नदी, गोवा तालाब और बन्हे तालाब की साफ सफाई करवाई। इस दौरान उप मुखिया जीवन कुमार सिंह और समाजसेवी सुबोध पांडे का भी सहयोग मिला। मुखिया श्री सिंह ने बताया कि अपने कार्यकाल में अपने निजी मद से छठ घाट की साफ सफाई करते आ रहा हूं। इसके अलावा साउंड और लाइट की भी व्यवस्था किया जाता है। इस कार्य करने से मन में शांति और लोगों को सहूलियत होती है। सुबोध कुमार पांडे ने बताया की साउंड और लाइट की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होती है। साउंड रहने से एक ही जगह से पूजा विधि विधान के साथ करवाने में आसानी होती है। उप मुखिया जीवन कुमार सिंह ने कहा छठ घाट की साफ सफाई स्वयं मुखिया सुधीर कुमार सिंह रहकर दस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.