बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत आम्बेडकर चौक से कुछ दूर आगे एक बंद घर से नकद, आभूषण समेत करीब साढ़े तीन लाख की संपत्ति चोरों ने चुरा ली। परिवार के लोग बाहर गये हुए थे। घटना की जानकारी गृहस्वामी को लौट के बाद हुई। पीड़ित गृहस्वामी हरेराम केवट की पत्नी गौरी देवी ने बताया कि पति का इलाज कराने के लिए दस दिन पहले बंगाल चलीं गई थीं। इसी दौरान चोरों ने मौका का फायदा उठाया। उन्होंने बताया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगद, आभूषण और कीमती सामान गायब थे। चोरों बाहर के ग्रील के छड़ को काटकर घटना का अंजाम दिया है। घटना की शिकायत थाने में की गयी है। इधर, मुख्य मार्ग के किनारे के घर में हुई चोरी पर स्थानीय लोग पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.