गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के बनौरा गांव में मंगलवार को पशु चिकित्सा सह जागरुकता शिविर लगाया गया। जीविका परियोजना के तत्वावधान में लगे शिविर में तीन सौ से अधिक मवेशियों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जीविका बीपीएम सुरेंद्र मांझी ने बताया कि भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा की देखरेख में मवेशियों की जांच की गई। साथ ही दवा का वितरण किया गया। पशुपालकों को मवेशियों को ठंड से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। शीतलहर में मवेशियों के दम फूलने एवं जुकाम की शिकायत अधिक आ रही है। कई पशुपालक शिविर में मवेशियों में दूध कम निकलने की समस्या लेकर पहुंचे थे। मोबाइल वेटरनरी यूनिट के कर्मचारियों ने भी शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर डॉ संजय कुमार पांडेय, बसंत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्द...