धनबाद, जुलाई 14 -- झरिया। झरिया पुलिस ने शनिवार की देर रात बनियाहीर सात नंबर एवं चार नंबर में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। लेकिन एक भी आरोपी घर पर नही मिले। पुलिस के आने के पहले ही सभी लोग फरार हो गए। छापामारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चले कि झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर सात नंबर व चार नंबर में 10 जुलाई को दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी। इस मामले में झरिया पुलिस ने दोनों और से शिकायत के बाद 49 लोगों पर मामला दर्ज किया है। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि दोनों गुटों के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी किया जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...