छपरा, जनवरी 6 -- स्थानीय लोगों में अगवा किये जाने की चर्चा बनियापुर, एक प्रतिनिधि। विद्यालय आने के दौरान एक विशिष्ट शिक्षक को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने बंधक बना मंगलवार को अपने साथ ले गए। घटना थाना क्षेत्र के करही में सुबह साढ़े नौ बजे हुई। स्थानीय लोग घटना को अपहरण बता रहे हैं। शिक्षक कुंदन कुमार कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव का निवासी है। वह बनियापुर थाना क्षेत्र के करही स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गणित और विज्ञान का शिक्षक है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय परिसर से महज पांच सौ मीटर दूर पर ही बंधक बनाये जाने की घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार लोग पूर्व से घात लगाए थे। जैसे ही शिक्षक बाइक से विद्यालय के निकट पहुंचे चार लोग उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिए। उसी में से एक शिक्षक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.