गोड्डा, जनवरी 6 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। सोमवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत बनियाडीह आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड अंतर्गत बनियाडीह में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना के तहत आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर बनियांडीह पंचायत की मुखिया गीता देवी के द्वारा फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस मौके पर मुखिया ने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को एक ही स्थान पर कृषि एवं आजीविका से संबंधित विभिन्न सेवाएँ उपलब्ध होंगी। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश एवं एफटीसी शमीम अख्तर के द्वारा इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना की वि...