सहारनपुर, फरवरी 11 -- देश के प्रतिष्ठित हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस के परास्नातक में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली दिव्य पब्लिक स्कूल की छात्रा अन्नपूर्णा त्यागी को सम्मानित किया गया। विद्यालय के एमडी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गांव अघ्याना की बेटी अन्नपूर्णा त्यागी ने परास्नातक में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा अन्नपूर्णा त्यागी, माता नमिता त्यागी और पिता हरिओम त्यागी को भी विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। अन्नपूर्णा त्यागी ने एमडी व विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया और अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन व माता पिता की प्रेरणा को देते हुए दृढ़ निश्चय, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। संचालन सरोज ने किया। मनजीत, आज़म, सुमित, मोनिका सैनी, रीना सैनी, तन्नू, बेबी, साक...