संभल, फरवरी 19 -- जिले की बेटी आयुषी सागर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर संभल का नाम रोशन किया है। बनारस के बाबतपुर में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित 15 वर्षीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में आयुषी ने फाइनल मुकाबले में दमदार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभाओं के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संभल के त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल कन्या गुरूकुल की खिलाड़ी आयुषी सागर ने आत्मविश्वास और बेहतरीन तकनीक के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को शानदार पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबले के दौरान कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयुषी की जीत पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। आयुष...