इटावा औरैया, जनवरी 14 -- इटावा। वाराणसी में विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग करने से कांग्रेस में आक्रोश है। इस आक्रोश को लेकर बुधवार को कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षितने कहा कि वाराणसी में सरकार के इशारे पर पुलिस ने कांग्रेस जनों को परेशान किया। उनके परिवार की महिलाओं और बालिकाओं की परेशान किया गया। इसे लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसी आक्रोशित हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने पर बैठने वालों में पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, कोमल सिंह कुशवाहा, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कांग्रेस नेता करण सिंह राजपूत, सोहेल बारसी, अंशुल यादव, अनुराग कर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.