सोनभद्र, फरवरी 8 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में दो दिवसीय चल रहे स्व. कुंती देवी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में सीनियर डबल श्रेणी में बनारस के सूजल और गगन की जोड़ी ने भदोही के आयुष और अनूप की जोड़ी को 21-19,21-18 से हटाकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रहे। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं जूनियर श्रेणी में अंशु और दीपक की जोड़ी ने उज्जवल और श्रेष्ठ की जोड़ी को 21-16, 21-18 से हटाकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। कार्यक्रम का आयोजन कर रहे राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, भदोही, बनारस, गोरखपुर, प्रयागराज, चंदौली, गाजीपुर आदि जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के दौरान अनमोल, शादाब, हर्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.