वाराणसी, नवम्बर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 11 नवंबर से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड ने रविवार को इसका शेड्यूल जारी किया। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी और 468 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में तय करेगी। ट्रेन की औसत गति 58.62 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जबकि इसका प्राइमरी मेंटेनेंस बनारस स्टेशन पर किया जाएगा। किराया सूची फिलहाल जारी नहीं की गई है। शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे, प्रयागराज छिवकी पर सुबह 8:00 बजे और चित्रकूट धाम पर सुबह 10:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह बांदा स्टेशन पर सुबह 11:08 बजे, महोबा पर दोपहर 12:08 बजे और अंत में दोप...