लखनऊ, जनवरी 14 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता बनारस में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुए कथित बर्बर पुलिस व्यवहार के विरोध में कांग्रेसजनों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव 'त्यागी' और जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह 'बबलू' के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राप्त किया। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव त्यागी और रुद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि बनारस की घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पुलिस का रवैया दमनात्मक रहा, जो लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ज...