आरा, जून 11 -- आरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा बनारसी गुप्ता के निधन पर पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में शोक सभा की गई। दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि उनका समर्पण, नेतृत्व और संघर्ष का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। शोक सभा में पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह , घनश्याम उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, रजी अहमद, चितरंजन सिंह मुन्ना, अमिता पाण्डेय, खुशबू खातून, शिव कुमार राम, अवधेश कुमार, सूरज प्रकाश, अर्चना देवी, गजेन्द्र चौधरी, लुटावन राम चौरसिया, उत्तम कुमार, श्रीकांत राय, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता एवं आम जन शामिल हुए। बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का आज प्रदर्शन आरा। देश में...