लातेहार, नवम्बर 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बनहरदी कोल ब्लॉक क्षेत्र के रैयतों की बैठक रविवार को बारी पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रोबिन उरांव ने की। बैठक में विस्थापित हो रहे रैयत बड़ी संख्या में शामिल थे। बैठक में वक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि रैयतों की समस्याओं को लेकर लातेहार उपायुक्त से वार्ता हुई है । उन्होंने आश्वस्त किया है कि रैयतों की जो भी समस्या है। उसे लिखित रूप में चंदवा अंचल कार्यालय में जमा कर दें,ताकि समस्याओं के निवारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस पर रैयतों ने कहा कि जल्द ही सभी रैयत अपनी अपनी समस्याओं को लिखित रूप से समिति के पास जमा कर दें ताकि जल्द से जल्द जमीन संबन्धित त्रुटियों को लेकर अंचलाधिकारी से मिल इसके निदान की मांग की जा सके। मौके पर लाल जन्मज्यनाथ शाहदेव,बेलाल अहमद, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.