सहरसा, अगस्त 30 -- सिमरी बख्तियारपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हेतु सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के आधे दर्जन मतदान केंद्रों का निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलशन कुमार झा ने शुक्रवार को स्थल पर पहुंच मूलभूत सुविधाओं को लेकर जांच पड़ताल की। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 292 मध्य विद्यालय भगवानपुर, केन्द्र संख्या 305 उच्च माध्यमिक विद्यालय सरबेला, केन्द्र संख्या 304 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरबेला मुसहरी, केन्द्र संख्या 302 तथा 303 नव प्राथमिक विद्यालय भगत टोला सरबेला उत्तरी भाग एवं दक्षिणी भाग, केन्द्र संख्या 322 तथा 323 मध्य विद्यालय अफजलपुर, केन्द्र संख्या 318, 319 तथा 320 मध्य विद्यालय ईटहरी उत्तरी भाग, मध्य भाग तथा दक्षिणी भाग का स्थलीय जांच पड़ताल की। इन सभी केन्द्रों उन्हो...