पूर्णिया, मार्च 25 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। परियोजना निदेशक बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना एवं पूर्णिया सिविल सर्जन के निर्देश पर बनमनखी के मवेशी हाट के समीप बनमनखी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रिंस कुमार सुमन एवं अस्पताल प्रबंधक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में जिला संचारी रोग पदाधिकारी के सहयोग से एक दिवसीय एचआईवी जांच शिविर लगाया गया। उक्त शिविर में जांच के लिए पहुंचे 143 लोगों की एचआईवी एवं सिफलिस की जांच की गई जिसमें जांच के दौरान एक व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित पाया गया। शिविर में मौजूद पीपीटीसीसी के काउंसलर रमेश कुमार गोस्वामी ने शिविर में पहुंचे सभी लोगों को एचआईवी से संबंधित जानकारी दी। संक्रमित पाए गए व्यक्ति को समुचित उपचार हेतु आरटीसेंटर पूर्णिया भेजा गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.