चम्पावत, दिसम्बर 7 -- बनबसा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में राजपूत चौराहे में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की तथा पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ने सिख समुदाय के लिए घटिया बयानबाजी कर उनको अपमानित किया है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर हरक सिंह रावत व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया है।इस अवसर पर रेखा देवी, मोनू ठाकुर, दीपक सक्सेना, सुनीता मुरारी, सुधा बिष्ट, माधवी धामी, विमला बिष्ट, हरीश पांडेय , संजय ठाकुर, मनोज कश्यप, रूकमणी उनियाल, मिन्टू, इन्दर बिष्ट, प्रमोद गुप्ता,केसर सिंह खोलिया, राजू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...