चम्पावत, जनवरी 14 -- बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पंचायत बनबसा के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने सांकेतिक धरना देकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर ने बताया कि पर्यावरण मित्रों की 13 सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित है। पूर्व में प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक किसी भी मांग का समाधान नहीं किया गया। इसी उपेक्षा के विरोध में यह आंदोलन प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री महेंद्र पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक, संगठन मंत्री अरुण वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष राजा वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी निखिल, संरक्षक राजपाल, नंद...