पीलीभीत, सितम्बर 17 -- पीलीभीत। बीते दिवस हुई बारिश के बाद भले तराई में बरसात नहीं हुई। पर पहाड़ों पर हुई बारिश के संकेतों के बीच शारदा नदी में अचानक एक लाख क्यूसेक पानी से अधिक रिलीज रक दिया गया। जिससे शारदा नदी में उफान आ गया। शारदा नदी खतरे के निशान से 2.55 मीटर नीचे बह रही है। हालांकि शहर से होकर बहने वाली देवहा नदी में पानी रिलीज नहीं किया गया। पिछले दिनों शारदा और देवहा समेत खकरा अप्सरा और अन्य सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ गया था। तब उत्तराखंड के बनबसा बैराज से पानी लगातार छोड़ा जा रहा था। पानी लगातार रिलीज होने के कारण जल स्तर बढ़ गया था। आलम यह रहा कि तटीय इलाकों को लांघ कर पानी ग्रामीणों के घर तक में जा घुसा। यही नहीं देवहा नदी जो शहर के अंदर से होकर बहती है वह भी अपनी हद को छोड़ कर बाहर आ गई। इससे शहर के नाकूड चंदोई और बेनी चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.