चम्पावत, जनवरी 12 -- बनबसा। न्यायालय से जारी एनबीडब्लू वारंटों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए संबंधित वारंटी अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर थाना बनबसा पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से अब्दुल हस्मथ पुत्र अब्दुल हसन निवासी वार्ड नंबर तीन वर्मा लाईन टनकपु,र जनपद चम्पावत और इंद्र सिंह पुजारा पुत्र मोहन सिंह निवासी गांगी दयूरी खटीमा जनपद उधम सिह नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई निर्मल सिंह लटवाल, एएसआई लक्ष्मण चंद्र, कांस्टेबल उमेश प्रसाद और विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...