उत्तरकाशी, मार्च 4 -- अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता बनचौरा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रांगड़ ने की। धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र में तीन साल पहले एक्स-रे मशीन स्थापित की गई थी, लेकिन एक्स-रे टेक्नीशियन न होने के कारण यह मशीन अब तक बेकार पड़ी हुई है। वहीं प्रसव केंद्र कक्ष भी वर्षों से बंद है, क्योंकि यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते अब तक यहां एक भी डिलीवरी नहीं हो सकी है। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य केंद्र के चार कर्मचारियों का अन्यत्र व्यवस्था में जाने से अस्पताल की सेवाएं और अधिक प्रभावित हो गई हैं। इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.