गिरडीह, जुलाई 10 -- राजधनवार। धनवार थाना क्षेत्र के बरजो पंचायत स्थित बनगड़गी गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिनके घर में चोरी हुई उनके अनुसर दोनो घरों से लगभग पांच लाख से अधिक के जेवर व नगदी की चोरी हुई है। चोरों ने गांव के राजेन्द्र प्रसाद सिंह और आनंद सिंह के घर को निशाना बनाया। राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रात करीब दो से ढाई बजे के बीच चोरी हुई है। परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। सुबह पांच बजे बहू को इलाज के लिए ले जाना था, इसलिए चार बजे उठे तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद शोर मचाने पर लोग जुटे। किसी तरह दरवाजा खोला गया। बाहर निकले तो मुख्य आंगन का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने बताया कि चोर आंगन के रास्ते घर में घुसे। राजेन्द्र सिंह के अनुसार चोरों ने चार लाख के जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.