रांची, फरवरी 7 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड की अति व्यस्त खटंगा-बनई-केलो-महुवाटोली पथ पर स्थित बनई नाला में जर्जर पुल के स्थान पर शुक्रवार से नए पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही संवेदक द्वारा पुराने क्षतिग्रस्त पुल को तोड़ दिया गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुल निर्माण की खबर से जहां क्षेत्रवासियों में खुशी है, वहीं संवेदक की लापरवाही के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल तोड़ने से पूर्व वैकल्पिक मार्ग अथवा सुरक्षित डायवर्सन का निर्माण किया जाना अनिवार्य था, लेकिन संवेदक ने बिना किसी डायवर्सन के ही सड़क को काट दिया। यह मार्ग क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, दोपहि...