मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- खतौली। मंगलवार को बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई,जिसमे दोनों ओर से कई घायल हुए। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। गांव नावला निवासी किन्नर मुस्कान ने बताया कि मंगलवार को अपने साथियों के साथ नावला अड्डे पर दुकानदारों से होली की बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान जमुना बिहार में रहने वाले किन्नर के दूसरे गुट ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही किन्नरों के गुट ने हंगामा किया। बताया गया है कि दोनों गुटों में कई बार बधाई मांगने को लेकर विवाद हो चुका है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.