देहरादून, जनवरी 5 -- श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण की अध्यक्षता में कॉलोनी के सदस्यों ने सोमवार को नगर आयुक्त नमामि बंसल से मुलाकात कर कॉलोनी की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क व समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति ने डॉ. वरुण अग्रवाल से भी मुलाकात कर आवारा पशुओं और कुत्तों के आतंक को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर केपी उनियाल, अशोक बलूनी, राजेंद्र बलूनी, कैलाश कोठियाल, विमला रावत, विधान सिंह रावत, राजेंद्र रावत, डॉ.एसपी सेमवाल, आनंद रावत, गुलाब नेगी, मीनू सुंदरियाल, उदय बिष्ट, देवेंद्र पंवार, बलदेव भंडारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.