मुंगेर, मार्च 18 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह संग्रामपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत पृथ्वीचक स्थित बदुआ नदी में एक शव को पानी में उपलाता ग्रामीणों ने देखा। खबर फैलते ही घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया। मृतक की पहचान बेलहर थानाक्षेत्र के डूब्बा गांव के 70 वर्षीय बदाय मंडल के रुप में हुई, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया कि उनका पति मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। जिस वजह से उन्हें घर में बंद कर रखना पड़ता था। 14 मार्च को वह किसी तरह घर से निकल गये थे। सोमवार को उनकी पानी में डूबने से मौत होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि देर संध्या वापस घर लौटने के क्रम में रास्ते भटकने से नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.