बदायूं, मई 6 -- बिसौली के बाद बदायूं से चंडीगढ़ बद्दी के लिए रोडवेज की साधारण बस सेवा शुरू हो गयी है। बद्दी जाने वाली बस प्रतिदिन बदायूं से तीन बजे निकलती है, जो सुबह में पांच बजे पहुंचती है। बद्दी से बदायूं के लिए बस दोपहर तीन बजे बदायूं को चलती है। बदायूं से बद्दी का किराया 752 रुपये है। बदायूं से बिजनौर 309, मुजफ्फरनगर का 387, सहारनपुर का 505, अंबाला का 683, चंडीगढ़ का 683, नालागढ़ का 787 रुपये किराया निर्धारित है। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं से बद्दी के लिए प्रतिदिन बस संचालित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...