बदायूं, मार्च 4 -- जिले के परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन 1.18 करोड़ का बजट खर्च कर हटवायी जाएंगी। विभाग की ओर से हाईटेंशन लाइन हटवाने पर आने वाले खर्च का स्टीमेट बिजली अफसरों से लेकर धन आवंटन के लिए अपने विभाग को मुख्यालय भेज दिया है। बजट मिलते ही हाईटेंशन लाइनें हटवाने का काम शुरू करा दिया जायेगा। जिले में परिषदीय स्कूलों की संख्या 2144 हैं, इनमें से अंबियापुर, आसफपुर, बिसौली, दहगवां, दातागंज, इस्लामनगर, जगत, म्याऊं, कादरचौक, सहसवान, सलारपुर, समरेर, उझानी, उसावां, वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के 96 स्कूल ऐसे हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। हाईटेंशन लाइनें स्कूल के ऊपर से गुजरने की वजह से बच्चों को हमेशा डर बना रहता है। कई बार स्कूलों के ऊपर से निकलने वाली बिजली की लाइनें टूट चुकी हैं, लेकिन गनीमत रही कि बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.