बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं। क्षत्रिय महासमाज ने यूजीसी के विरोध में महाराण प्रताप चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन अरुण कुमार को दिया। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में जुलूस कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर महासभा के पदाधिाकरियों ने काला कानून वापस लो, सवर्णों के बच्चों पर अत्याचार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान जैसे तमाम नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा, यूजीसी का यह काला कानून जब तक वापस नहीं होगा तब तक यह आक्रोश बढ़ता रहेगा। कहा, सरकार जितनी जल्दी यह कानून वापस ले लेगी उतना बेहतर होगा। हरिप्रताप सिंह राठौर ने कहा, समाज यूजीसी के विरोध में एकजुट है और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया...