बदायूं, फरवरी 13 -- बदायूं। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मानपुर कुलचौरा गांव के पास शुक्रवार सुबह बस, ऑटो व डीसीएम की टक्कर में ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद बस और डीसीएम चालक फरार हो गए, जबकि ऑटो चालक को मामूली चोट लगी है, जिसे अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मानपुर कुलचौरा गांव के पास हुआ। अलापुर की ओर से प्राइवेट बस आ रही थी, जिसके पीछे ऑटो चल रहा था। ऑटो चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही डीसीएम से पहले ऑटो और फिर बस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई। हाद...