बदायूं, जून 23 -- बदायूं, बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव में सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मंजिला मकान पूरी तरह धराशायी हो गया, जबकि परिवार के चारों सदस्य भागकर जान बचाने में सफल रहे। बरनी गांव के रहने वाले शिवलाल पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी मार्गश्री चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पहले परिवार ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तभी सिलेंडर तेज धमाके से फट गया। आग लगते ही घर में मौजूद सभी लोग शिवलाल, उनकी पत्नी मार्गश्री, नाती यश और अजीत किसी तरह भागकर बाहर निकले और जान बचा सके। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.